Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs ENG 5th Test : शार्दुल और अंशुल बाहर, कुलदीप और अर्शदीप को मौका; वसीम जाफर ने चुनी संभावित प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि अगर यह टेस्ट मैच ड्रॉ भी हुआ, तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी।
IND vs ENG 5th Test : शार्दुल और अंशुल बाहर, कुलदीप और अर्शदीप को मौका; वसीम जाफर ने चुनी संभावित प्लेइंग 11
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    IND vs ENG 5th Testभारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि अगर यह टेस्ट मैच ड्रॉ भी हुआ, तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी। इसलिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

    जाफर ने चुनी अपनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11       

    भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इस टेस्ट के लिए अपनी संभावित प्लेइंग 11 शेयर की है। उन्होंने चौथे टेस्ट में डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज को टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया है, जो अगर खेलते हैं तो यह उनका डेब्यू टेस्ट होगा।

    वसीम जाफर की प्लेइंग 11-

    1.       यशस्वी जायसवाल

    2.       केएल राहुल

    3.       साई सुदर्शन

    4.       शुभमन गिल (कप्तान)

    5.       ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

    6.       रवींद्र जडेजा

    7.       वाशिंगटन सुंदर

    8.       कुलदीप यादव

    9.       मोहम्मद सिराज

    10.   अर्शदीप सिंह

    11.   आकाश दीप

    Twitter Post

     शार्दुल ठाकुर को नहीं दी जगह

    इस प्लेइंग 11 में शार्दुल ठाकुर को शामिल नहीं किया गया है। इस सीरीज में शार्दुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने दो टेस्ट में सिर्फ 2 विकेट लिए और तीन पारियों में महज 46 रन ही बना सके।

    ओवल में भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

    लंदन के द ओवल ग्राउंड पर भारत ने अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं जबकि 5 में हार मिली है। भारत यहां 9 टेस्ट ड्रॉ कर चुका है और 1 बार ऑस्ट्रेलिया से हार भी मिली है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts