राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : चित्तूर में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत; सगाई में शामिल होने जा रहा था दुल्हन का परिवार

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 45 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही की वजह से तेज रफ्तार बस चट्टान एक चट्टान से टकराई और 50 फीट खाई में जा गिरी। तिरुपति के एसपी ने बताया कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।

हादसे का शिकार हुई निजी बस अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के नगरी के पास एक गांव जा रही थी। बस में दुल्हन पक्ष के करीब 52 लोग सवार थे।

सीएम ने की मुआवजा राशि देने की घोषणा

राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने अधिकारी को बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए उन्नत चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- तेल का अटैक जारी: 6 दिन में पांचवी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए नई कीमतें

संबंधित खबरें...

Back to top button