PlayBreaking News

जबलपुर:हाईकोर्ट ने उमा भारती के खिलाफ दिग्विजय सिंह के मानहानि केस की स्टेटस रिपोर्ट बुलाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दायर मानहानि मामले में बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा नेता उमा भारती के खिलाफ केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि यह मामला वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए आरोपों से जुड़ा है।
Follow on Google News
हाईकोर्ट ने उमा भारती के खिलाफ दिग्विजय सिंह के मानहानि केस की स्टेटस रिपोर्ट बुलाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हाईकोर्ट ने निचली अदालत से पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 2017 से लंबित इस केस में अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय की गई है, जिससे मामले में नई गति आने की उम्मीद है।

    2003 चुनाव के आरोपों से जुड़ा है मामला

    यह पूरा मामला वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयानों से संबंधित है। आरोप है कि उमा भारती ने संवाददाताओं से चर्चा में दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों को आधार बनाकर दिग्विजय सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। यह मामला लंबे समय से कोर्ट में लंबित है और अब फिर सुर्खियों में आ गया है।

    ये भी पढ़ें: Jailer 2 : जेलर 2’ में शाहरुख का कैमियो कैंसिल, अब नए स्टार की तलाश में मेकर्स

    निचली अदालत से हाईकोर्ट तक पहुंचा केस

    दिग्विजय सिंह ने पहले सीजेएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे। बचाव गवाह नरेन्द्र बिरथरे के पुनः परीक्षण की मांग को 2017 में निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद एडीजे कोर्ट से होते हुए यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां अब सुनवाई जारी है।

    ये भी पढ़ें: नोएडा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों के साथ गया था घूमने

    हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान दिग्विजय सिंह की ओर से अधिवक्ता राजीव मिश्रा पेश हुए। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिए कि निचली अदालत से पूरे केस की स्टेटस रिपोर्ट मंगाई जाए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी, करीब दो दशकों पुराने इस मानहानि मामले में हाईकोर्ट की सक्रियता से एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आने वाली सुनवाई में यह साफ हो सकेगा कि मामले की दिशा क्या होगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया किस तरह बढ़ेगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts