हरियाणा के झज्जर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक हफ्ते में तीसरी बार कांपी धरती; दिल्ली-एनसीआर तक फैली चिंता

हरियाणा के झज्जर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक हफ्ते में तीसरी बार कांपी धरती; दिल्ली-एनसीआर तक फैली चिंता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Earthquake in Haryana हरियाणा के झज्जर जिले में आज दोपहर 12.34 बजे फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई। यह झज्जर में बीते एक हफ्ते में तीसरा भूकंप था।

    पिछले हफ्ते 4.4 तीव्रता का आया था झटका

    इससे पहले गुरुवार को झज्जर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जो काफी तेज महसूस हुआ था। वहीं 11 जुलाई को भी 3.7 तीव्रता का झटका आया था। रोहतक में भी बुधवार रात 12:46 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    लगातार झटकों से लोग परेशान, डर में जी रहे हैं

    दिल्ली-एनसीआर और झज्जर के लोगों का कहना है कि बार-बार आने वाले भूकंप से डर लगने लगा है। लोग भूकंप की संभावित तबाही को लेकर चिंता में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

    भूकंप क्यों आता है?

    धरती के नीचे सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ती हैं, तो जमीन कांपती है। यही भूकंप होता है।

    कैसे आते हैं भूकंप?

    भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल से आते हैं। ये प्लेटें जब आपस में टकराती हैं (अभिसरण सीमा), एक-दूसरे से अलग होती हैं (अपसरण सीमा) या समानांतर खिसकती हैं (संसरण सीमा) तो इनकी आपसी रगड़ और तनाव से ऊर्जा निकलती है, जो भूकंपीय तरंगों के रूप में फैलती है और भूकंप आता है।

    क्या करें भूकंप के समय?

    • खुले मैदान में रहें, ऊंची इमारतों से दूर जाएं।
    • घर में हों तो किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपें।
    • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • सुनामी की चेतावनी मिले तो तुरंत ऊंचे स्थान की ओर बढ़ें।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts