Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पैप्स पर भड़के पांड्या!गर्लफ्रेंड की गलत एंगल से शूटिंग पर फूटा गुस्सा

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका सीरीज की तैयारी में थे, तभी उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक गलत एंगल से शूट किया गया वीडियो वायरल हो गया। इस क्लिप ने हार्दिक को नाराज कर दिया।
गर्लफ्रेंड की गलत एंगल से शूटिंग पर फूटा गुस्सा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने उनका मूड खराब कर दिया। गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को पैपराजी ने गलत एंगल से शूट कर लिया और हार्दिक का पारा सीधा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

     

    पैप्स को हार्दिक की सख्त फटकार

    हार्दिक ने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि वे जानते हैं पब्लिक फिगर होने पर स्पॉटलाइट मिलना नॉर्मल है। लेकिन इस बार मामला उनके मुताबिक मर्यादा से आगे चला गया।

    माहिका मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से बस सीढ़ियां उतर रही थीं और तभी कुछ लोगों ने उन्हें ऐसे एंगल से शूट किया जैसी कोई भी महिला डिजर्व ही नहीं करती। हार्दिक ने इसे चीप सेंसशनलिज्म बताया।

    Uploaded media

     हर चीज कैमरा में पकड़ना जरूरी नहीं- हार्दिक

    हार्दिक ने पैपराजी को साफ चेतावनी दी हर महिला सम्मान की हकदार है। हर मोमेंट वायरल कंटेंट नहीं होता। इंसानियत दिखाइए, ये किसी की गरिमा का सवाल है। उनका कहना था कि माहिका के एक प्राइवेट मोमेंट को ऐसे पेश किया गया जैसे किसी का मजाक उड़ रहा हो।

    चर्चाओं में है माहिका-हार्दिक का रिश्ता

    माहिका शर्मा, मॉडल और योगा ट्रेनर, अक्टूबर 2025 में हार्दिक के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक कर चुकी हैं। दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है। हाल ही में सगाई की अफवाहें भी फैल गई थीं, जिन पर माहिका ने हंसते हुए कहा मैं रोज अच्छी ज्वेलरी पहनती हूं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts