PlayBreaking News

Israel Attack :इजराइली हमले में हमास प्रमुख राएद सईद की मौत, नेतन्याहू बोले- सैनिकों की शहादत का बदला पूरा हुआ

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के यानूह गांव को खाली करने का आदेश दिया है। आने वाले दिनों में हिजबुल्लाह आतंकी समूह के खिलाफ इजरायल कार्रवाई शुरू कर सकता है।
Follow on Google News
इजराइली हमले में हमास प्रमुख राएद सईद की मौत, नेतन्याहू बोले- सैनिकों की शहादत का बदला पूरा हुआ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गाजा सिटी में हुए एक इजराइली हमले में हमास के सेकेंड-इन-कमांड राएद सईद की मौत का दावा किया गया है। इजराइली सेना (IDF) ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा सिटी में एक कार को निशाना बनाकर यह हमला किया। IDF के मुताबिक, इस हमले में राएद सईद मारे गए। हालांकि, हमास की ओर से अब तक राएद सईद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    हमास के हथियार बनाने वाला नेटवर्क प्रमुख

    इजराइली हमले में ढेर राएद सईद अल-कासिम ब्रिगेड का चीफ कमांडर था। वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना का कहना है कि राएद हमास के हथियार बनाने वाले नेटवर्क का प्रमुख था। साथ ही अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए घातक हमले की योजना बनाने में मुख्य रूप से शामिल था।

    इजरायल - राएद समझौते का उल्लंघन कर रहा

    दूसरी ओर हमास सूत्रों ने जानकारी दी कि सईद गाजा सिटी बटालियन का पूर्व चीफ भी रहा चुका है। इजरायल ने सईद पर पहले भी कई आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा कि सईद सीजफायर के बावजूद हमास की क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने सहित हथियार बनाने में जुटा था। जो पूरी तरह समझौते का उल्लंघन है। 

    स्वास्थ्य अधिकारी बोले- 4 लोग मारे गए

    इजराइली अटैक में जानकारी देते हुए गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हमले में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि हमास की ओर से राएद सईद की मारे जाने पर स्पष्ट बयान नहीं आया है। दूसरी ओर इजराइली सेना भी पूरी तरह से सईद के मारे जाने की बात पर सहमम नहीं है। इसका कारण सेना ने अब तक नाम का खुलासा नहीं किया है। 

    हमास के हमले में 1200 लोगों की गई जाने

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में हमास ने दक्षिणी इजरायल पर घातक अटैक किया था। जिसमें 1200 इजरायली लोगों की मौत हुई थी। जबकि 251 लोग बंधक बनाए गए थे। वहीं हमले का बदला लेने इजरायल ने 70 हजार 770 फिलिस्तीनी नागरिकों को बेहरमी से मौत के घाट उतारा था। वहीं इस साल दोनों राष्ट्रों के बीच युद्धविराम पर समझौता हुआ था। 

    लेकिन यह हिंसा की आग अब भी शांत नहीं हुई, इजरायली सेना ने 386 फिलिस्तीनी लोगों को मारा है। इसमें तीन इजरायली सैनिकों की भी मौत हुई हैं। वहीं इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के यानूह गांव को खाली करने का आदेश दिया है। आने वाले दिनों में हिजबुल्लाह आतंकी समूह के खिलाफ इजरायल कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts