PlayBreaking News

गुना हत्याकांड :जमीन विवाद में किसान की बर्बर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें वायरल

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन के पुराने विवाद ने एक एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल होने से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
Follow on Google News
जमीन विवाद में किसान की बर्बर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन के पुराने विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया। रविवार को 14 से 15 लोगों ने मिलकर किसान रामस्वरूप नागर पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने रामस्वरूप की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या की और उसकी बेटी व एक अन्य बालिका के साथ अभद्रता की। इस घटना ने पूरे गांव को दहला दिया है।

    एक आरोपी गिरफ्तार, 13 फरार

    गुना एसपी अंकित सोनी ने बताया कि हत्या के इस मामले में 14 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी हुकुम सिंह नागर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 13 अन्य आरोपी फरार हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो गुना और राजस्थान में दबिश दे रही हैं। एसपी अंकित सोनी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ये पूरा विवाद महज 6 बीघा जमीन को लेकर सामने आया है।

    मुख्य आरोपी के BJP नेताओं के साथ फोटो वायरल

    हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी महेंद्र नागर की बीजेपी नेताओं के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। इससे घटना ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महेंद्र नागर पर गुना में 4 और राजस्थान में 1 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। गुना एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही थी।

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से किया था इंकार

    हत्या से गुस्साए मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया था। बाद में परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अंकित सोनी ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और समझाइश के बाद वे शव लेने के लिए तैयार हुए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

    कैसे हुई घटना

    26 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे, जमीन के 6 बीघा विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रामस्वरूप नागर पर लाठी, डंडों, फर्सा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तब आरोपियों ने उसे थार गाड़ी से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    महिलाओं और किशोरियों के साथ भी मारपीट

    हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं और किशोरियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। यहां तक कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए, जिससे वे अपमानजनक स्थिति में अस्पताल पहुंचीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।

    फतेहगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों पर धारा 109, 391, 124, 326 और हत्या की धाराओं सहित कई गंभीर प्रकरण दर्ज किए हैं। एसपी अंकित सोनी ने कहा कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

    गांव में तनाव, पुलिस निगरानी बढ़ाई गई

    • घटना के बाद से गणेशपुरा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।
    • पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
    • वहीं, पीड़ित परिवार अब भी सदमे में है और महिलाओं व किशोरियों का उपचार जारी है

     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts