इंदौरमध्य प्रदेश

MP में सरकार बंद करेगी शराब की दुकानें! CM शिवराज बोले- दुराचारियों को फांसी पर लटका देंगे, नशामुक्ति का अभियान चलाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी साधना सिंह के साथ देवास जिले के खातेगांव स्थित करुणाधाम आश्रम परिसर पहुंचे। जहां ‘नर्मदा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ में शामिल हुए। साथ ही मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि जहां नशामुक्ति का भाव जागृत होता जाएगा। सरकार शराब की दुकानों को बंद करती जाएगी। साथ ही दुराचारियों पर जमकर बरसे।

ये भी पढ़े: MP के विकास में तेलुगू वासियों का बड़ा योगदान है, CM शिवराज बोले- अलग भाषा, अलग वेश फिर भी अपना देश एक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सरकार नशे के खिलाफ है : सीएम

सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज परम श्रद्धेय महाराज जी ने नशामुक्ति का संदेश दिया है। हमे समाज में जागरुकता लानी होगी। सरकार नशे के खिलाफ है, इसे बढ़ावा नहीं देंगे। समाज के साथ मिलकर सरकार नशामुक्ति का अभियान चलाएगी। समाज को साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है, इसने आज तक किसी का भला नहीं किया। जहां-जहां नशामुक्ति का भाव जागृत होता जाएगा। सरकार शराब की दुकानों को बंद करती जाएगी। सरकार समाज के साथ मिलकर नशा मुक्ति का अभियान चलाएगी।

ये भी पढ़े: खरगोन दंगे पर बोले CM शिवराज सिंह- जिनके घरों में तोड़फोड़ हुई, उन्हें फिर से बनाने में सरकार मदद करेगी


गड़बड़ करने वालों को हम जेल तो भेजेंगे : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि बेटी बचाने-बेटियों को बढ़ाने का संकल्प हम लें। प्रदेश में जिसने भी बेटी की तरफ गलत नजर रखी, उसे नष्ट कर दूंगा। कोई माफी नहीं मिलने वाली। बेटियों के अपमान को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने तय किया कि बेटी के साथ अगर कोई दुराचार करेगा तो उसे हम फांसी के फंदे पर लटका देंगे। अभी तक 76 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। ऐसी गड़बड़ करने वालों को हम जेल तो भेजेंगे ही आर्थिक रूप से भी तोड़ के रख देंगे।

रसायन से 50 सालों में खेत बंजर हो जाएंगे : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि हमें कृषि में रसायनों, दवाओं के उपयोग से बचना होगा। प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। अधिक रसायन के उपयोग से हम बीमारी तो आमंत्रित करते ही हैं, साथ ही अगले कुछ दशकों में भूमि बंजर करने की ओर बढ़ रहे हैं। मेरे भाइयों-बहनों, केमिकल-फर्टिलाइजर से आने वाले 50 वर्षों में हमारे खेत बंजर हो जाएंगे। हमें अपनी भावी पीढ़ियों को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर जाना होगा। प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।

नर्मदा मैया की गोद में हम सब पले-बढ़े हैं : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि करुणाधाम आश्रम के अद्भुत परिसर में मैया नर्मदा की अद्वितीय प्रतिमा देखकर मन प्रसन्न हो गया। नर्मदा मैया की गोद में हम सब पले-बढ़े हैं और आज कुछ करने लायक हुए हैं, तो मैया के आशीर्वाद से ही। मां रेवा के चरणों में यही प्रार्थना कि सबका मंगल और कल्याण हो। उन्होंने कहा कि हम सेवा का जो भी कार्य करें, वह ह्रदय, मन और समर्पण से हो। हम जो भी सेवा कार्य करें, उसे ईश्वर का कार्य मानें। आज श्री हनुमान जयंती से प्रेरणा मिलती है कि सेवा के साथ सतर्कता भी रखें, गड़बड़ करने वालों को दुरुस्त कर दें।

ये भी पढ़ें: खजुराहो के लिए शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

संबंधित खबरें...

Back to top button