व्यापार जगत

Google Layoff: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट में भी होगी छंटनी, 12,000 कर्मचारियों को निकालेगी कंपनी

बिजनेस डेस्क। दुनियाभर में टेक्नोलॉजी सेक्टर की कई दिग्गज कंपनियों में इन दिनों छंटनी का दौर चल रहा है। इसी बीच गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पूरी दुनिया में अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। गूगल के मुताबिक पूरी दुनिया में इस छंटनी से गूगल के कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कटौती टेक्नालॉजी के क्षेत्र में एक और खलबली पैदा करने वाली है। दो दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था।

Microsoft में भी होगी छंटनी

दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में पिछले साल शुरू हुआ छंटनी का दौरा अब भी जारी है। Twitter, Amazon, Meta, Ola समेत कई बड़ी कंपनियों के बाद बुधवार को सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने 5 प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।

ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और इंजीनियरिंग डिवीजनों में हजारों नौकरियों में कटौती की उम्मीद है। ये छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में होगी। इस बार की छंटनी पिछले कई सालों में सबसे बड़ी होगी। Microsoft में 30 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका में 1,22,000 और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 99,000 कर्मचारियों सहित 221,000 फुल टाइम कर्मचारी थे।

ये भी पढ़ें- Microsoft Layoffs: अब माइक्रोसॉफ्ट में होगी अबतक की सबसे बड़ी छंटनी, 11 हजार कर्मचारियों को निकालेगी कंपनी

Swiggy ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी ने शुक्रवार को अपने 380 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को कंपनी ने ई-मेल के जरिए सूचना दी। कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने इस संबंद में जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत कठिन फैसला है, अपनी टीम को छोटा करने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने अपनी ओर से भेजे गए मेल में कर्मचारियों को कहा कि ओवरहायरिंग कर ली गई थी। इसलिए छंटनी की गई है।

ये भी पढ़ें- Swiggy ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें क्यों CEO ने कहा- यह बहुत कठिन फैसला…

संबंधित खबरें...

Back to top button