गैजेटटेक और ऑटोमोबाइल्स

Microsoft Layoffs: अब माइक्रोसॉफ्ट में होगी अबतक की सबसे बड़ी छंटनी, 11 हजार कर्मचारियों को निकालेगी कंपनी

दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में पिछले साल शुरू हुआ छंटनी का दौरा अब भी जारी है। Twitter, Amazon, Meta, Ola समेत कई बड़ी कंपनियों के बाद अब सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft आज से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने 5 प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।

एचआर और इंजीनियरिंग डिवीजनों में होगी छंटनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और इंजीनियरिंग डिवीजनों में हजारों नौकरियों में कटौती की उम्मीद है। ये छंटनी अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में होगी। इस बार की छंटनी पिछले कई सालों में सबसे बड़ी होगी। Microsoft में 30 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका में 1,22,000 और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 99,000 कर्मचारियों सहित 221,000 फुल टाइम कर्मचारी थे।

क्या है छंटनी की वजह

दरअसल, खराब होते ग्लोबल आउटलुक को देखते हुए अमेरिका की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां जैसे अमेजन, मेटा में तो छंटनी हो ही रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कोरोनाकाल के दौरान जमकर हायरिंग की थीं और अब कंपनी अपने सामान्य कामकाज की ओर लौट रही है। कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों की गिरावट, विंडोज और उपकरणों की बिक्री में कमी के बाद Microsoft अपनी क्लाउड इकाई एज़्योर (Azure) में ग्रोथ रेट को बनाए रखने के लिए दबाव में है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी। तब एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

ये भी पढ़ें- Twitter और Meta के बाद अब Amazon में छंटनी शुरू, कर्मचारियों को दिए गए नोटिस में कही यह बात

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कही थी ये बात

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कुछ समय पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि कंपनी के कामकाज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नडेला ने कहा था, “अगले दो साल शायद सबसे चुनौतीपूर्ण होने जा रहे हैं। महामारी के दौरान हमारे पास बहुत तेजी थी, अब दुनिया के कुछ हिस्सों में वास्तविक मंदी है।”

ये भी पढ़ें- अब OYO में छंटनी का दौर, 3,700 में से 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा

संबंधित खबरें...

Back to top button