Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh Congress News : राहुल गांधी ध्यान दें...कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे 5-7 लाख रुपए!

पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा की कार्यशैली को बताया कांग्रेस की हार कारण  
 राहुल गांधी ध्यान दें...कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे 5-7 लाख रुपए!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वायरल वीडियो में बृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाने के लिए 5 से 7 लाख रुपए की मांग की जा रही है। बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस सह प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।  बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, जसपुर आदि स्थानों से सूचना मिल रही है कि एक नंबर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष के दावेदारों के पास फोन आ रहा हैं। उस नंबर से एक व्यक्ति कहता है कि वह कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग मैडम का सेक्रेटरी बोल रहा है। वह एक महिला से बात कराता है। महिला कहती है कि 5 से 7 लाख रुपए दे दीजिए आपका अध्यक्ष बना दिया जाएगा।

    राहुल गांधी की सोच अच्छी पर...

    बृहस्पत सिंह का बयान तब आया है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मप्र में हैं। बृहस्पति सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत अच्छी सोच के साथ अन्य प्रदेशों से पर्यवेक्षक भेजकर ब्लॉक और जिला स्तर पर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की व्यवस्था दी है। इससे पार्टी को लाभ होगा पर ऐसा ही चला तो सत्ता में दोबारा वापसी मुश्किल होगी। उन्होंने कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

    कुमारी शैलजा पर भी लगाए थे गंभीर

    बृहस्पत सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी पैसे लेकर टिकट वितरण किया था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हरवाया और इसके बाद वे हरियाणा गईं तो वहां भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। इस बीच कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने इस मसले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts