Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर कहा - गंगोत्री से लाया जल रायसेन किले के शिव मंदिर पर चढ़ाउंगी, ये शिव जी की होगी महाविजय

पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर कहा - गंगोत्री से लाया जल रायसेन किले के शिव मंदिर पर चढ़ाउंगी, ये शिव जी की होगी महाविजय
भोपाल। प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर कहा कि रायसेन के किले के शिव मंदिर में गंगोत्री से लाया चढ़ाएंगी। रविवार को ट्वीट कर लिखा कि अगर ऐसा हुआ तो ये रायसेन के किले के शिव जी की महाविजय होगी। ये भी पढ़ें: भोपाल : हबीबगंज अंडर ब्रिज पर बढ़ेगा ट्रैफिक का लोड, कल से बंद होगा एक लेन पर आवागमन

उमा भारती बोलीं- शिव जी की महाविजय होगी

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर रायसेन किले का मामला उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें सूचना मिली कि केन्द्रीय पुरातत्व विभाग सभी संरक्षित पुराने मंदिरों को खोलकर पूजा-पाठ करने की अनुमति देने की दिशा में निर्णय ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये रायसेन के किले के शिव जी की महाविजय होगी। राजा पूरनमल, उनका परिवार, उनके सैनिक, उनकी जौहर में शहीद हो गईं जीवन संगिनियों के लिए किया गया तर्पण काम आएगा।

...महादेव का डमरू बज उठेगा : उमा भारती

उमा भारती ने कहा, 'गंगोत्री से लाया गया गंगा-भागीरथी के जल का कलश रायसेन कलेक्टर के पास ही रखा है। यदि सब कुछ ठीक रहा और राज्य सरकार अपनी औपचारिकताएं पूर्ण कर लेगी तो उसके तुरंत बाद रायसेन के किले में स्थित शिव मंदिर एवं विदिशा का विजय मंदिर (चर्चिका देवी का मंदिर) में क्रमशः जल चढ़ाउंगी। भक्तों की शिव भक्ति का महा अभिनंदन, लगता है महादेव का डमरू बज उठेगा।

बंद दरवाजे के सामने की थी पूजा-अर्चना

गौरतलब है कि उमा भारती कुछ महीने पहले रायसेन के किले स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने गईं थीं। ये मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है और लंबे समय से बंद है। उमा भारती उस मौके पर जल का कलश प्रशासन के पास सुरक्षित रखवा कर आईं थीं। बता दें कि इससे पहले उमा भारती रायसेन के किले स्थित शिव मंदिर में बंद दरवाजे के सामने पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। इस दौरान शिवभक्त, उनके समर्थक और पुलिस अधिकारी मौजदू थे। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts