PlayBreaking News

Budget 2024 : बजट के लिए वित्त मंत्री ने चुना बेहद खास लुक, निर्मला सीतारमण पहनी खास साड़ी, व्हाइट-पिंक गोल्ड बॉर्डर में दिया ये संदेश

Follow on Google News
Budget 2024 : बजट के लिए वित्त मंत्री ने चुना बेहद खास लुक, निर्मला सीतारमण पहनी खास साड़ी, व्हाइट-पिंक गोल्ड बॉर्डर में दिया ये संदेश

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी 23 जुलाई को अपना सातवां बजट पेश कर रही है। ये बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। साल 2019 से लेकर अब तक अपने बजट भाषण में उन्होंने कभी लाल, पीली, नीली तो कभी कत्थई कलर की साड़ी पहनी है। प्रत्येक वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस खास दिन के लिए लुक अलग होता है।

वहीं बजट से उनका लुक सामने आ गया है। इस बार भी वित्त मंत्री का लुक बेहद खास है। अपने सातवें बजट के लिए वित्त मंत्री ने सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी कैरी की है।

[caption id="attachment_126893" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2024[/caption]

7वीं बजट में निर्मला सीतारमण का लुक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार सातवीं बार बजट पेश कर रही हैं। इस बार भी उनका साड़ी लुक बेहद एलिगेंट और सिंपल नजर आ रहा है। उनकी साड़ी का कलर ऑफ व्हाइट और डार्क पिंक है। साड़ी का बॉर्डर पिंक और गोल्डन रंग का है और ब्लाउज भी पिंक कलर का है। इस हैंडलूम साड़ी के आंचल पर गोल्डन जरी का काम भी किया गया है। गुलाबी और सफेद रंग संयोजन और मासूमियत का रंग माना जाता है।

[caption id="attachment_104872" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2024[/caption]

2024 का लुक

1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची हैं। इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट है। देखने में ये बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने गले में एक चेन भी पहनी है। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।
[caption id="attachment_104873" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2023[/caption]

2023 का लुक भी था खास

साल 2023 में मंदी और महंगाई के बीच वित्त मंत्री ने 2023 का बजट पेश किया था। इसके लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग की संबलपुरी साड़ी को चुना था। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई थी, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ था। पारंपरिक रूप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती को जीआई (GI Tag) भी मिल चुका है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अनोखा माना जाता है। वित्त मंत्री की इस साड़ी पर रथ, मोर और कमल का काम किया गया था।
[caption id="attachment_104874" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2022[/caption]

2022 में मरून रंग की साड़ी

केंद्रीय बजट 2022 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक बेहद खास था। इस दिन वह हथकरघा से बुनाई की हुई साड़ी में संसद पहुंच थी। वित्त मंत्री ने इस दिन गहरे मरून रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें चांदी के धागों का वर्क था।इस साड़ी का नाम बोमकाई है, इसे मुख्य रूप से भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में बनाया जाता है।
[caption id="attachment_104875" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2021[/caption]

2021 का लुक

2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना था। साड़ी की खासियत इसके बॉर्डर में थी, उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। ये साड़ियां तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में तैयार की जाती हैं।
[caption id="attachment_104876" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2020[/caption]

2020 का लुक

वित्त मंत्री ने साल 2020 में संसद में बजट पेश करने के लिए पीले रंग की कांजीवरम साड़ी का चुनाव किया था। साड़ी पर गोल्डन किनारी बनी थी। इस दिन उन्होंने रेशम की सुनहरी पीली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। पीले रंग को अक्सर भारतीय समृद्धि के साथ जोड़कर देखते हैं इसलिए बजट के दिन पीला रंग अपने आप में खास महत्व रखता है।
[caption id="attachment_104877" align="aligncenter" width="600"] फोटो – बजट 2019[/caption]

2019 में चमकदार गुलाबी साड़ी

2019 में निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में पहला बजट पेश किया था। इसकी प्रस्तुति के लिए उन्होंने चमकदार गुलाबी साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी का नाम मंगलगिरी है। साल 2019 के बजट में उन्होंने ब्रीफकेस को बही खाते के साथ रिप्लेस किया था। इसके साथ ही उन्होंने बजट को रेशमी लाल कपड़े में लपेटा था, जिसके ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक उभरा हुआ था। ये भी पढ़ें- Budget 2024 : लगातार 7वें बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तोड़ देंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड, ले रही हैं एक्सपर्ट से लेकर आम आदमी तक के सुझाव
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts