Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

त्योहारों में सफर आसान, रेलवे ने शुरू किया राउंड ट्रिप पैकेज — रिटर्न टिकट पर 20% छूट

त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने नई स्कीम ‘राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश’ शुरू की है। इसका मकसद यात्रियों को आने-जाने का टिकट एक साथ और सस्ती दर पर उपलब्ध कराना है, ताकि भीड़ अलग-अलग दिनों में बंट सके और सफर आरामदायक हो।
त्योहारों में सफर आसान, रेलवे ने शुरू किया राउंड ट्रिप पैकेज — रिटर्न टिकट पर 20% छूट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकट की मारामारी से बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने नई स्कीम ‘राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश’ शुरू की है। इसका मकसद यात्रियों को आने-जाने का टिकट एक साथ और सस्ती दर पर उपलब्ध कराना है, ताकि भीड़ अलग-अलग दिनों में बंट सके और सफर आरामदायक हो।

    कैसे मिलेगी छूट

    अगर यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो वापसी के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी। छूट तभी मिलेगी जब-

    • आने-जाने का टिकट एक ही नाम और डिटेल्स से हो
    • टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी का हो
    • दोनों टिकट कन्फर्म हों

    कब से कब तक लागू

    • आने का टिकट : 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच
    • वापसी का टिकट : 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच
    • आने का टिकट पहले बुक करना जरूरी
    • वापसी का टिकट कनेक्टिंग जर्नी फीचर से बुक होगा

    जरूरी शर्तें

    • टिकट में बदलाव या रिफंड की सुविधा नहीं होगी
    • रिटर्न टिकट पर अन्य कोई छूट, वाउचर, पास या कूपन लागू नहीं होगा
    • सभी क्लास और ट्रेनों (स्पेशल ट्रेनों सहित) में स्कीम लागू
    • दोनों टिकट एक ही माध्यम (ऑनलाइन या काउंटर) से बुक करने होंगे

    रेल मंत्री का कहना

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस स्कीम से त्योहारों में यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंटेगी, खास ट्रेनों का सही उपयोग होगा और टिकट आसानी से मिल सकेंगे। रेलवे इसके प्रचार के लिए प्रेस, मीडिया और स्टेशनों पर घोषणाएं करेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts