साल 2022 का आगाज हो चुका है, सभी लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं मशहूर हस्तियों ने अपने प्रशंसकों, परिवारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर किए हैं। सेलेब्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में पता पता चलता है कि उनका 2021 कैसा रहा और वे नए साल के लिए कैसे तैयार हो रहे हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने नए साल पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर करके शुभकामनाएं दी हैं. वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव, नवल चाह, नवल राह,जीवन का नव उत्साह, नव तरंग नव उमंग,जीवन का नव प्रसंग! इस कविता के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीरों का कोलॉज भी शेयर किया है।
T 4147 –
वर्ष नव, हर्ष नव ;
जीवन उत्कर्ष नवनवल चाह, नवल राह,
जीवन का नव उत्साहनव तरंग नव उमंग
जीवन का नव प्रसंग
~ बच्चनNew Year 2022 pic.twitter.com/577hn0bbfX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2021
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की और अपने फॉलोअर्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का इन दिनों अपने पति के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इस साल ने हमें सबसे बड़ी खुशी दी है, इसलिए 2021 का दिल से आभार। धन्यवाद!’
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर और अपने फॉलोअर्स को नए साल की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने मालदीव वेकेशन से अर्जुन के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “मिस यू मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर… हैप्पी न्यू ईयर।”
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने पति के साथ नए साल का शानदार जश्न मनाया। उन्होंने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे जीवन के प्यार को नया साल मुबारक हो। वह सिर्फ ऐवरी डे फेनोमेनल नहीं है, वह हर साल अमेजिंग हैं और इनके साथ मैं हर नया साल बिताना चाहता हूं। 2022 में आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और पूर्ति की कामना करती हूं।’
कृति सेनन
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में कृति सेनन ने ऑरेंज कलर का स्वेटर पहना हुआ है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपका 2022 इस स्वेटर की तरह चमकीला हो।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने चमचमाती पोशाक पहने अपने कूदने का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘केवल सकारात्मकता और उत्साह के साथ 2022 में कूदें, आप सभी की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। नया साल मुबारक हो और सुरक्षित रहें इंस्टाफैम ..सारा सामान वापस छोड़ दें और 2022 में सुरक्षित लैंडिंग करें..कृतज्ञता से भरे दिल के साथ नए साल की शुरुआत करें।
करीना की पैयाजामा पार्टी
करीना कपूर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है, इन तस्वीरों में करीना अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में करीना लाल रंग के नाइट सूट में नजर आ रही है। तस्वीरों में सैफ अली खान, ननद सोहा अली खान और ननदोई कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं।