Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऐसी कार्रवाई करेंगे कि PFI जैसे संगठन कभी सिर नहीं उठा सकेंगे, इंदौर में PFI से जुड़ी युवती के पकड़े जाने पर बोले नरोत्तम

ऐसी कार्रवाई करेंगे कि PFI जैसे संगठन कभी सिर नहीं उठा सकेंगे, इंदौर में PFI से जुड़ी युवती के पकड़े जाने पर बोले नरोत्तम
भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि इंदौर में पकड़ी गई सोनू मंसूरी के प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (PFI)से संबंध होने कि जानकारी सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्हांेने कहा कि हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पीएफआई जैसे संगठन प्रदेश में कभी सर नही उठा पाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि पूछताछ में सोनू मंसूरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआई और पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि सोनू मंसूरी के साथ और कौन- कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी ।

हमारी कार्रवाई नजीर बनेगी

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने वालों के खिलाफ हम पहले भी सख्त थे और आज भी हैं। प्रतिबंधित संगठन PFI हो या अन्य कोई संगठन, इसके साथ जो भी खड़ा होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह नजीर बनेगी।

क्या है मामला

25 जनवरी को पठान फिल्म की रिलीज के दौरान इंदौर शहर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान हुई घटनाओं में बजरंग दल के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। जब इन्हें कोर्ट मेंं पेश किया गया तो एक संदिग्ध महिला सोनू मंसूरी इनकी रिकॉर्डिंग करती पाई गई। उसे पकड़ा गया तो पता चला कि उसने कई वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ ही फोटो भी लिए थे। उसने पुलिस को बताया कि महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर उसने यह काम किया। यह वीडियो इस्लामिक पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन पीएफआई को भेजे जाने थे। सोनू मंसूरी के पास से 1.26 लाख रुपए बरामद हुए थे। यह भी पढ़ें इंदौर: कोर्ट में सुनवाई का वीडियो बना रही महिला गिरफ्तार, हिंदू संगठन के पदाधिकारी से जुड़ा था मामला; बोली- PFI को भेजना था
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts