Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
Yami Gautam

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले उनकी इस यात्रा को नए सफर की शुरुआत से जोड़कर देखा जा रहा है। यामी गौतम का इस दौरान पारंपरिक अंदाज भी देखने को मिला। अभिनेत्री अब अपनी नई फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने एक अलग तरह की कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं।

भारतीय परिवारों के लिए खास होगी ‘नई नवेली’

‘नई नवेली’ को भारतीय फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। फिल्म में फैंटेसी, हास्य और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसकी कहानी भारतीय परिवारों से जुड़ी कल्पनाओं और दिलचस्प घटनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में यामी गौतम का किरदार उनके पहले निभाए गए किरदारों से अलग बताया जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को उनकी नई भूमिका और कहानी को लेकर उत्सुकता है।

बालाजी मोहन ने किया है निर्देशन

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में यामी गौतम के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘नई नवेली’ को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

/img/15/1792049019261

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

निर्माताओं की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले यामी गौतम की अयोध्या यात्रा ने इसे लेकर चर्चा बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि उनकी यह नई कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts