Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मुश्किल वक्त में सरकार साथ दे...', बिहार बाढ़ पर बोले एक्टर सोनू सूद, मदद के लिए आए आंगे

बिहार में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से भी प्रभावित परिवारों की जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने की अपील की। अक्षरा सिंह और नीतू चंद्रा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से मदद अभियान से जुड़ने की अपील कर रही हैं।
'मुश्किल वक्त में सरकार साथ दे...', बिहार बाढ़ पर बोले एक्टर सोनू सूद, मदद के लिए आए आंगे
बिहार में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का ऐलान किया है

बिहार में बाढ़ ने कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों में पानी भरने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। इस संकट के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने राहत सामग्री पहुंचाने की बात कही है। वहीं, अक्षरा सिंह और नीतू चंद्रा भी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर मदद की अपील कर रही हैं।

सोनू सूद ने किया राहत सामग्री पहुंचाने का ऐलान

ANI से बातचीत में सोनू सूद ने बिहार के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से राज्य इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सोनू सूद ने बताया कि वह पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार के लिए राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं। अब उनकी टीम एक बार फिर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री बांटने का काम अगले दिन सुबह से शुरू किया जाएगा।

X Post

बोले- लोगों को लंबे समय तक मदद की जरूरत

सोनू सूद ने कहा कि उनकी टीम प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, बाढ़ के दौरान सिर्फ तत्काल राहत देना ही काफी नहीं है। प्रभावित लोगों को आने वाले समय में भी लगातार सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने खासतौर पर गरीब परिवारों की परेशानियों का जिक्र किया। सोनू सूद ने कहा कि जब किसी गरीब का घर बाढ़ में डूब जाता है तो उसे दोबारा अपनी जिंदगी खड़ी करने में बहुत लंबा समय लग सकता है।

सरकार से भी मदद के लिए आगे आने की अपील

सोनू सूद ने बिहार सरकार से भी प्रभावित लोगों की जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जिन परिवारों का घर और सामान प्रभावित हुआ है, उन्हें लंबे समय तक मदद की जरूरत हो सकती है। सोनू सूद इससे पहले भी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की मदद करते रहे हैं। वह असम और नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भी राहत कार्यों से जुड़े थे।

अक्षरा सिंह भी पहुंचीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने वहां लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को करीब से समझने की कोशिश की। अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से राहत अभियान से जुड़ने और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने 'हेल्पिंग हैंड ऑफ लक्ष्य फैमिली' के साथ मिलकर उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाने और राहत सामग्री पहुंचाने की अपील की।

भोजपुरी इंडस्ट्री से भी की मदद की अपील

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ-साथ देशभर के लोगों से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के मुताबिक राहत अभियान में सहयोग करने और बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाने में मदद करने की बात कही।

ये भी पढ़ें: 1450 मीटर नीचे समुद्र के अंदर मिला गैस का बड़ा खजाना! ONGC की खोज से भारत को क्या होगा फायदा?

नीतू चंद्रा ने गांवों का किया दौरा

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव भी बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों की परेशानियों को समझने की कोशिश की। नीतू चंद्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से सिर्फ बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताने के बजाय मदद के लिए आगे आने की अपील की।

बाढ़ पीड़ितों के लिए एकजुट होने की अपील

बिहार में बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के सामने घर, भोजन और जरूरी सामान जैसी कई चुनौतियां हैं। ऐसे में सोनू सूद, अक्षरा सिंह और नीतू चंद्रा ने लोगों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। जहां सोनू सूद अपनी टीम के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं अक्षरा सिंह और नीतू चंद्रा लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर रही हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts