मोहनलाल की ‘ऑपरेशन गंगा’ तैयार, रियल मिलिट्री एक्सपर्ट की हुई एंट्री; रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत का बड़ा रेस्क्यू मिशन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। फिल्म की कहानी भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर आधारित है। इसे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर विष्णु मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 2022 में हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बैकड्रॉप पर आधारित है। उस दौरान यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक, खासकर छात्र, फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान चलाया था।
फिल्म से जुड़ीं मिलिट्री एडवाइजर
फिल्म को ज्यादा रियल बनाने के लिए मेकर्स ने स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को बतौर मिलिट्री एडवाइजर टीम में शामिल किया है। वह फिल्म के कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंस को वास्तविक बनाने में मदद कर रही हैं। उनकी एक्सपर्टीज से फिल्म के एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशन वाले सीन्स में ज्यादा रियलिज्म देखने को मिल सकता है।
दमदार टेक्निकल टीम भी फिल्म का हिस्सा
‘ऑपरेशन गंगा’ की टेक्निकल टीम में कई जाने-माने नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जो ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के लिए काम कर चुके हैं। राजीवन को फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइनर बनाया गया है। वहीं एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तैयार कर रहे हैं। उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों के एक्शन पर काम किया है।
मोहनलाल के साथ नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और पार्थिबन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव कंपोज कर रहे हैं। एडिटर शमीर मोहम्मद और साउंड डिजाइनर बिश्वदीप चटर्जी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फिल्म के VFX की जिम्मेदारी के. वी. संजीत संभाल रहे हैं। कॉस्ट्यूम डिजाइनर मेल्वी जे, मेकअप आर्टिस्ट रोनेक्स जेवियर और प्रोडक्शन कंट्रोलर रिन्नी दिवाकर भी टीम में शामिल हैं।
गोकुलम गोपालन कर रहे हैं प्रोड्यूस
‘ऑपरेशन गंगा’ को गोकुलम गोपालन, श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कृष्णमूर्ति एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म के जरिए 2022 में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने वाले भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा।




















