PlayBreaking News

Assam Earthquake :असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप, नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Follow on Google News
असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप, नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उदलगुड़ी (असम)। असम के उदलगुड़ी समेत उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में रविवार शाम को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। इसका केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था और भूकंप की गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई है। 

    दोपहर करीब 5:20 बजे (IST) यह झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। अब तक कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, कई मकानों में दरारें आ गई हैं। इसके झटके पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी देश भूटान तक महसूस किए गए।

    Twitter Post

    नुकसान की कोई सूचना नहीं

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई तात्कालिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है ताकि यदि कोई समस्या सामने आए तो उसका समय रहते समाधान किया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

    झटके कई राज्यों में महसूस किए गए

    एनसीएस के अनुसार भूकंप के झटके असम के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए हैं। मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, लेकिन अचानक समाप्त हो गए। उन्होंने बताया कि अचानक भूचाल के कारण काफी डर लगा, लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

    नॉर्थ ईस्ट में आते रहते हैं भूकंप 

    विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्व भारत भूकंपीय जोन-5 में आता है, जो देश का सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में समय-समय पर हल्के से लेकर गंभीर भूकंप आते रहते हैं। ऐसे में सतर्कता और समय पर उचित कदम उठाना आवश्यक होता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts