Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दोगुनी हो रहीं रजि​स्ट्रियां : रियल एस्टेट कारोबार में आया 40 प्रतिशत उछाल

नवरात्र में 40 प्रतिशत तक बढ़ रियल एस्टेट का कारोबार, प्लॉट, मकान व फ्लैट खरीदना का सपना पूरा कर रहे लोग
दोगुनी हो रहीं रजि​स्ट्रियां : रियल एस्टेट कारोबार में आया 40 प्रतिशत उछाल
आईएसबीटी ​​स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में लगी भीड़

 भोपाल । रियल एस्टेट कारोबार में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। 22 सितंबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्र लोग प्लॉट, मकान व फ्लैट खरीदने का सपना पूरा कर रहे हैं। इससे रजि​स्ट्रियों की संख्या बढ़ गई है। भोपाल जिले के बैरसिया, परी बाजार और आईएसबीटी बाजार रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग एडवांस में स्लॉट बुक कराकर तय दिन में रजिस्ट्री कार्यालयों में प्लॉट, मकान, फ्लैट की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में हर दिन 300 से 350 रजिस्ट्री होती थीं, जिनकी संख्या नवरात्र में 600 के पार हो गई है। बीते 6 दिनों में 3000 रजि​स्ट्रियां हुई हैं। 2 अक्टूबर दशहरा तक यह आंकड़ा 5 हजार के पार हो सकता है। भोपाल जिले के वरिष्ठ पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि दीपावली पर रजि​स्ट्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अवकाश के दिनों पर भी अ​धिकारी व कर्मचारी काम पर रहेंगे। नवरात्र के शुभ मुहूर्त में लोग रजि​स्ट्रियां करा रहे हैं।

 रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से पहले ही पहुंच रहे लोग

जिले के 3 पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे से पहले ही लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों को संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी की दी जा रही है। पंजीयन के दौरान ओटीपी जनरेट करने और आधार व मोबाइल नंबर अपडेट किया रहा है। यदि किसी कारण से गवाह नहीं पहुुंच पा रहे हैं तो वह आधार फेस व मुद्रा एप्लीकेशन से अपना सत्यापन ऑनलाइन करने की सुविधा दी गई है।

 40 प्रतिशत बढ़ा कारोबार

भोपाल के कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के अध्यक्ष के मनोज मीक ने बताया कि नवरात्र में प्लॉट, मकान व फ्लैट की रजि​स्ट्रियां तेजी से बढ़ी हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा रजि​स्ट्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। इससे रियल एस्टेट के कारोबार में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नवरात्र के पहले पितृपक्ष में लोग संप​त्ति के सौदे करा रहे हैं, लेकिन रजि​स्ट्रियां नहीं करा रहे थे।

vikrant gupta
By vikrant gupta

Latest Posts