Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डिजिटल ठगों का नया खेल -कांग्रेस नेता की फोटो लगाकर उगाही, एक्सीडेंट का झांसा देकर 8 हजार की मांग

Follow on Google News
 डिजिटल ठगों का नया खेल -कांग्रेस नेता की फोटो लगाकर उगाही, एक्सीडेंट का झांसा देकर 8 हजार की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में साइबर ठगों ने एक नया आपराधिक खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता की फोटो उठाई, नकली प्रोफाइल बनाई और परिचितों से पैसों की उगाही शुरू कर दी। शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल इस ठगी के शिकार बने, और पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब उनके परिचितों के फोन लगातार आने लगे। सभी एक ही सवाल पूछ रहे थे।पैसों की इतनी अचानक क्या जरूरत पड़ गई?” अमित पटेल खुद भी चौंक गए। जांच की तो सामने आया कि इंस्टाग्राम पर सतीश चौधरी नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी फोटो चिपका दी गई है। इसी नकली पहचान से ठग उनके करीबी लोगों को मेसेज कर रुपये मांग रहे थे। कई परिचितों ने स्क्रीनशॉट भेजे, जिससे पूरे रैकेट की पोल खुल गई। अब मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी है।

    ठगों की चाल यहीं खत्म नहीं हुई

    उगाही के लिए एक्सीडेंट का ड्रामा भी रचा गया। स्ट्रेचर पर लेटे अज्ञात घायल व्यक्ति का फोटो भेजकर 8 हजार रुपये की तत्काल मदद मांगने की कोशिश की गई। साफ है कि यह सिर्फ रकम हड़पने का संगठित साइबर ठगी का नया तरीका है।घटना सामने आते ही अमित पटेल को व्हाट्सऐप पर स्टेटस डालकर सार्वजनिक चेतावनी जारी करनी पड़ी। उन्होंने साफ कहा , मेरे नाम, फोटो या किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें। यह पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास है। किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करने की अपील भी की।

    इंदौर में साइबर क्राइम का यह ताजा मामला दिखाता है कि ठग अब किसी की पहचान, फोटो और प्रतिष्ठा को हथियार बनाकर डिजिटल उगाही का नया नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। पुलिस को ऐसे गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, वरना ये ठग किसी भी आम या खास नागरिक को निशाना बना सकते हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts