Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahi emotional post:धोनी ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, इन दो प्लेयर्स के हुए मुरीद!

टी-20 विश्व कप 2026 के कल के फाइनल मैच में देश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी का दिल जीत लिया है। बहुत दिनों बाद इंडिया के पूर्व कप्तान माही ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर सभी खिलाड़ियों को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी है। धोनी काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे। लेकिन कल उन्होंने टीम इंडिया के लिए जो इमोशनल पोस्ट किया है, उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
धोनी ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, इन दो प्लेयर्स के हुए मुरीद!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के दौरान कुछ पल ऐसे भी आए जिसने सभी फैंस को चौंका कर रख दिया। जीत के बाद सभी बड़े और सीनियर्स खिलाड़ी, नेता, बड़े सेलिब्रिटी अपने- अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम इंडिया के प्लेयर्स को बधाई देने में लगे हैं। अब फाइनली बहुत दिनों बाद  इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र  सिंह धोनी ने एक इमोशनल सोशल पोस्ट किया है। जिसे पढ़कर सभी भावुक भी हो रहे और उनकी लिखी पोस्ट पूरे सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है।  

    माही ने इमोशनल पोस्ट में कोच की तारीफ में क्या कहा?

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कल के फाइनल मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वीवीआईपी बॉक्स में रोहित शर्मा और जय शाह के साथ मौजूद थे। भारत की जीत के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम की तारीफ की। उनके किए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। चारों तरफ उन्हीं के पोस्ट के चर्चे हो रहे हैं। धोनी बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे। ऐसे में उनका कल का किया ये इमोशनल पोस्ट माही का सोशल मीडिया पर कमबैक भी कहा जा रहा।  

    धोनी ने अपने पोस्ट में गौतम गंभीर का जिक्र करते हुए बेहद दिलचस्प बात कही है। उन्होंने लिखा, 'कोच साहब, मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लगती है। मुस्कान के साथ आपकी तीव्रता घातक कॉम्बिनेशन है, बहुत बढ़िया।' गंभीर अपने सख्त और गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनकी जीत के बाद की मुस्कान पर धोनी के इस पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए भी उन्होंने लिखा, 'अहमदाबाद में इतिहास बना है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देख बहुत खुशी होती है।

    बुमराह की खास अंदाज में की प्रशंसा

    धोनी ने अपने पोस्ट में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अलग अंदाज में प्रशंसा की है।  उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, बुमराह के  बारे में क्या ही कहा जाए? ज्यादा कुछ कहना जरूरी नहीं है। धोनी ने लिखा, 'बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है…वो टीम का चैंपियन गेंदबाज है।  कल फाइनल मैच के मुकाबले में बुमराह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जिस तरह से परेशान किया है, विपक्षी टीम उन पलों को चाहकर भी नहीं भूल पाएगी। लगातार न्यूजीलैंड का 4 विकेट लेकर जिस तरीके से बुमराह ने पूरा मैच बदल कर रख दिया। उसके बाद तो वाकई इस चैंपियन बल्लेबाज के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं। जितनी तारीफ करूं कम है।

    संबंधित खबर: फाइनल खत्म… और मीम्स शुरू! T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में टीम इंडिया ने बनाया नया रिकार्ड

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पूरी तरह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरू से ही भारी दबाव बनाए रखा। संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाकर टीम की स्थिति को पूरी तरह से मजबूत कर दिया। इन दोनों की पारियों ने पूरे मैच में एक बड़ा स्कोर बनाने में और न्यूजीलैंड की टीम के प्रेशर को बढ़ाने में बड़ा रोल निभाया। इन दोनों प्लेयर्स के बनाए स्कोर की वजह से ही टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी20 विश्व कप के फाइनल में यह अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts