सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का अंतिम दिन :धीरेंद्र शास्त्री संग CM डॉ. मोहन यादव ने सड़क पर बैठकर किया भोजन, लाखों भक्त उमड़े

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का 10वां और अंतिम दिन आज संपन्न हो रहा है। पदयात्रा के समापन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यात्रा में शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ सड़क पर बैठकर भोजन किया। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने बुलडोजर से फूल वर्षा की।
Follow on Google News
धीरेंद्र शास्त्री संग CM डॉ. मोहन यादव ने सड़क पर बैठकर किया भोजन, लाखों भक्त उमड़े
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल/मथुरा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अपने 10वें और अंतिम दिन रविवार को चरम पर नजर आई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं यात्रा में शामिल हुए और हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सड़क पर बैठकर धीरेंद्र शास्त्री के साथ सब्जी-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में कई किमी तक फैली भीड़ ने इसे एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक यात्रा बना दिया। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने बुलडोजर से फूल भी बरसाए।

    Twitter Post

    CM को शास्त्री ने खुद परोसा खाना

    अंतिम दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और BJP सांसद बी.डी. शर्मा भी पैदल चलते दिखे। भोजन विराम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जमीन पर आसन जमाकर बैठे और धीरेंद्र शास्त्री स्वयं उन्हें खाना परोसते नजर आए। यात्रा में आगे बढ़ते हुए दोनों नेताओं का साधारण भाव से भोजन करना लोगों में चर्चा का विषय रहा।

    Uploaded media

    बुलडोजर से बरसे फूल

    यात्रा के मार्ग पर अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। करीब 5 किमी तक केवल जनसैलाब दिखाई दे रहा था। भीड़ ने कई स्थानों पर बुलडोजर की सहायता से यात्रियों पर पुष्पवर्षा की, जो कार्यक्रम की खास आकर्षण बना।

    धीरेंद्र शास्त्री हुए भावुक 

    यात्रा में उमड़े जनसागर को देखकर शास्त्री जी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा- कोई बिहार से, कोई महाराष्ट्र से घर छोड़कर आया है। एक बालक की मां वेंटिलेटर पर है, फिर भी वह आया। यह सोचकर मन भावुक हो गया। कभी नहीं सोचा था कि हनुमान जी इतनी बड़ी यात्रा करवा देंगे। यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है।

    मथुरा में 15 एकड़ के मैदान में सनातन सभा

    यात्रा समाप्ति से पहले मथुरा में 15 एकड़ विशाल मैदान में सनातन सभा का आयोजन किया गया। यहां देशभर के संतों का जमावड़ा लगा, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य, देवकीनंदन महाराज, ब्रज क्षेत्र के प्रमुख साधु-संत ने आशीर्वचन दिए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

    बी प्राक, जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा भी पहुंचे

    शनिवार रात कार्यक्रम में मशहूर गायक बी प्राक, जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा भी पहुंचे। जुबिन नौटियाल धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते देखे गए। तीनों गायकों ने भजन गाकर माहौल आध्यात्मिक कर दिया।

    बांके बिहारी मंदिर में समापन

    अंतिम दिन की यात्रा दो हिस्सों में बंटी- सुबह 8.5 किमी पैदल चलकर चारधाम मंदिर पहुंचे, जहां भोजन प्रसाद हुआ। शाम को 8.5 किमी पदयात्रा कर सभी श्रद्धालु वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। इसी स्थान पर यात्रा के पूर्ण समापन की आधिकारिक घोषणा होगी।

    पदयात्रा के सात संकल्प

    • यमुना माता का शुद्धिकरण।
    • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
    • गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले।
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर भव्य रूप में निर्मित हो।
    • ब्रज परिक्षेत्र में मांस-मदिरा पर प्रतिबंध।
    • अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक।
    • जात-पात और ऊंच-नीच का भेद समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित हो।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts