Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में ड्रामा :पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड पहनकर घुसा युवक, फिर बिगड़ी बागेश्वर धाम की तबीयत

पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड पहनकर घुसा युवक, फिर बिगड़ी बागेश्वर धाम की तबीयत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार को अपने 7वें दिन में यूपी में प्रवेश कर गई। शाम को पदयात्रा में नीली वर्दी और पुलिस जूते पहनकर एक युवक घुस आया। उसके गले में यूपी पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड लटक रहा था। ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर रामनिवास की टीम ने शक होने पर युवक को पकड़ लिया और कोसी कलां थाने ले गई। पकड़े गए युवक का नाम नीरज बघेल है, जो कोसी कलां का रहने वाला है। उसने पता लगाकर बागेश्वर धाम की पदयात्रा में गुपचुप प्रवेश करने के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहन ली थी।

    धीरेंद्र शास्त्री की फिर बिगड़ी तबीयत

    मथुरा पहुंचने से पहले लगातार दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अचानक चक्कर आ गए और वे सड़क पर ही लेट गए। आसपास मौजूद भक्तों ने उन्हें संभाला और गमछे से हवा की।

    थोड़ी देर लेटने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उठकर बैठे और अचार-पराठा खाया। थोड़ी देर आराम करने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। बता दें कि, बुधवार को भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बुखार आया था। डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर दवा दी थी, जिससे उन्हें आराम मिला।

    मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मथुरा में यह यात्रा 55 किलोमीटर की होगी, जिसे चार दिन में पूरा किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts