Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शक्ल, हेयरस्टाइल, चश्मा और मूंछें... CM अरविंद केजरीवाल का डुप्लीकेट है ये शख्स, ग्वालियर की सड़कों पर करता है यह काम

शक्ल, हेयरस्टाइल, चश्मा और मूंछें... CM अरविंद केजरीवाल का डुप्लीकेट है ये शख्स, ग्वालियर की सड़कों पर करता है यह काम
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुप्ता जी चाट वाले के नाम से मशहूर गौरव गुप्ता सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इसकी वजह है उनकी शक्ल, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलती है। गौरव गुप्ता ग्वालियर में अपनी पत्नी के साथ बेजा ताल पर चाट का ठेला लगाते हैं। दोनों पिछले कई सालों से चाट बेचने का काम कर रहे हैं। इनकी शक्ल सीएम केजरीवाल से मिलने की वजह से लोग अक्सन इनका वीडियो बनाते हैं और इनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।

केजरीवाल की रिहाई बोले- 'ये न्याय की जीत'

हाल ही में केजरीवाल की जेल से रिहाई पर उनके हमशक्ल गौरव गुप्ता को भी काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि- 'ये कोर्ट का न्याय हुआ है। काफी समय उन्हें जेल में रहना पड़ा, ये अलग बात है, मगर न्याय की जीत हुई। हम सब काफी खुश हैं।'

यूपी के हैं गौरव गुप्ता

गौरव गुप्ता जागृति नगर, लक्ष्मीगंज के निवासी हैं। वे मूलतः औरैया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन जन्म से यहीं रहते हैं। ग्वालियर के बेजा ताल पर वे चाट बेचते हैं। वे पापड़ी चाट, कटोरी चाट, रसगुल्ले, दही की गुजिया, खोए के समोसे जैसे आइटम बनाते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन को ही चलती-फिरती दुकान बना दिया है।

दूर-दूर से मिलने आते हैं लोग

गौरव गुप्ता का चेहरे, हेयरस्टाइल, चश्मा और मूंछें काफी हद तक सीएम केजरीवाल से मिलते हैं। गौरव गुप्ता का कहना है कि, एक बार किसी फूड ब्लॉगर ने उनका वीडियो यूट्यूब पर डाला था, जो बहुत वायरल हो गया था। उसके बाद से ही लोग उनसे मिलने आने लगे। इससे उनकी सेल भी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी होने की वजह से दूर-दूर से लोग उनसे मिलने आते हैं और उनकी चाट को भी पसंद करते हैं। गौरव गुप्ता ने बताया उनके यहां कटोरी चाट, दही बड़ा, रसगुल्ला, भेलपुरी और समोसा चाट लोगों को बहुत पसंद आती है। 12:00 बजे अपनी मोपेड पर दुकान खोलने वाले गौरव गुप्ता शाम 5:00 बजे तक अपने घर चले जाते हैं। ये भी पढ़ें- Bhopal Viral Video : राजधानी में रानी कमलापति का अपमान! गिन्नोरी में स्थापित मूर्ति के सामने युवक ने किया अश्लील गाने पर डांस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts