PlayBreaking News

दतिया उपचुनाव 2026:आज नामांकन भरेंगे आशुतोष तिवारी, CM डॉ. मोहन यादव, नरोत्तम मिश्रा और BJP के कई दिग्गज रहेंगे साथ

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर रा बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Follow on Google News
आज नामांकन भरेंगे आशुतोष तिवारी, CM डॉ. मोहन यादव, नरोत्तम मिश्रा और BJP के कई दिग्गज रहेंगे साथ
दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आज नामांकन दाखिल करेंगे।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस समय प्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में से एक बन गया है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद यह सीट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया था। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आज नामांकन भरेंगे आशुतोष तिवारी

बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार को दतिया पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने नामांकन को शक्ति प्रदर्शन का रूप देने की तैयारी की है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दतिया पहुंचेंगे और नामांकन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले शहर में रोड शो और कार्यकर्ताओं का जुटान भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: बवाल के बाद,27 भाजपा नेताओं समेत 200 अज्ञात पर एफआईआर

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से चर्चा में आया चुनाव

दतिया सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने को लेकर हुई। डॉ. मिश्रा लंबे समय से दतिया की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, तब उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई। कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व ने स्थिति संभाली और अब सभी नेताओं ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जताया जीत का भरोसा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और पार्टी को भारी बहुमत से जीत मिलने का पूरा विश्वास है। देवड़ा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हर बूथ पर संगठन सक्रिय है और जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी रणनीति बनाई जा रही है।

Twitter Post

दतिया सीट क्यों हुई खाली?

दतिया विधानसभा सीट 2 अप्रैल को खाली हुई थी। यह सीट पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद रिक्त हुई। उनकी सदस्यता जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191(1)(ई) के तहत समाप्त हुई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: Breaking : दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया, दो बार रह चुके हैं विधायक

BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

इस उपचुनाव में मुकाबला सीधे भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों दल इस सीट को प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर पूरी ताकत लगा रहे हैं।

हेमंत खंडेलवाल ने किया जीत का दावा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत हो चुकी है और सभी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अब सब नॉर्मल... सीएम, भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद नरोत्तम बोले- मैं नाराज नहीं, पार्टी का निर्णय शिरोधार्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का किया जिक्र

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी संगठन के मार्गदर्शन में बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है और यही भरोसा चुनाव में भी दिखाई देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की।

Twitter Post

नामांकन में दिखेगा शक्ति प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि नामांकन के दौरान हजारों कार्यकर्ता दतिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आएंगे। इससे पार्टी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगी।

कांग्रेस भी पूरी ताकत से मैदान में

दूसरी ओर कांग्रेस भी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस का प्रयास है कि वह इस सीट पर बीजेपी को कड़ी टक्कर दे।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएगा फैसला

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी और उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts