PlayBreaking News

Breaking :दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया, दो बार रह चुके हैं विधायक

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
Follow on Google News
दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया, दो बार रह चुके हैं विधायक

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उम्मीदवारी का पत्र जारी किया। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं।

/img/89/1783788405459

राजेंद्र भारती के इनकार के बाद नया नाम तलाश

इसके पहले संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और पार्टी नेता अवधेश नायक से चर्चा की गई। सूत्र बताते हैं कि दोनों की सहमति मिलने के बाद घनश्याम सिंह का नाम तय किया गया। कांग्रेस का मुकाबला अब भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा। दतिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आजाद पार्टी से दामोदर यादव भी नामांकन पत्र भर सकते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी राजेंद्र भारती की पत्नी या उनके पुत्र को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेेकिन भारती ने इनकार कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने नए नाम की तलाश की। घनश्याम सिंह पहले दो बार विधायक रह चुके हैं। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts