कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार के बिगड़े बोल, कहा- 'रेप रोकना नामुमकिन हो तो इसका आनंद लो'

Follow on Google News
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने विधानसभा में रेप को लेकर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रेप को रोकना नामुमकिन हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। वहीं कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी इस बयान पर कोई एक्शन लेने की बजाय हंस पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कही ये बात

विधायक रमेश कुमार ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की स्थिति उस कहावत की तरह है कि रेप को रोक नहीं सकते तो लेटकर उसका आनंद लीजिए। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस नेता के इस बयान पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं की

किसानों के मुद्दे पर समय मांग रहे थे विधायक

कर्नाटक में अभी विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। रमेश कुमार का यह बयान तब आया जब विधानसभा में MLA किसान मुद्दों पर बात करने के लिए स्पीकर से समय मांग रहे थे। विधायकों की मांग पर स्पीकर ने कहा कि समय की कमी है। सभी को समय देते रहे, तो यह सत्र कैसे चलेगा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता रमेश कुमार की ओर देखते हुए विधायकों से कहा कि, 'जो भी आप लोग तय करेंगे, मैं हां कर दूंगा। मैं सोच रहा हूं कि हम सब को इस परिस्थिति का आनंद लेना चाहिए। मैं इस सिस्टम को कंट्रोल या रेगुलेट नहीं हर सकता हूं। मेरी चिंता बस यह है कि सदन की कार्रवाई पूरी होनी चाहिए।' ये भी पढ़ें- जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश का एक और खेल उजागर, होम सेक्रेटरी बनकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से की थी 200 करोड़ की ठगी

रेप पीड़िता से की स्पीकर की तुलना

स्पीकर के ऐसा कहने के बाद रमेश कुमार ने उनकी तुलना रेप पीड़िता से करते हुए कहा कि देखिए, एक कहावत है, "जब बलात्कार होना ही है, तो लेटे रहो और मजे लो। आप एकदम इसी हालत में हैं।" इस टिप्पणी की निंदा करने के बजाय विधानसभा के अन्य सदस्य ठहाके लगाने लगे।

2019 में भी की थी अभद्र टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब केआर रमेश कुमार ने इस तरह की भद्दी टिप्पणी की है। 2019 में रमेश कुमार ने अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कहा था कि वह एक दुष्कर्म पीड़िता की तरह महसूस करते हैं। उन्होंने तब कहा था कि मेरी हालत रेप पीड़िता जैसी है। दुष्कर्म सिर्फ एक बार हुआ था। अगर आपने इसे वहीं छोड़ दिया होता, तो यह बीत जाता है। जब आप शिकायत करते हैं कि रेप हुआ है, तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन वकील पूछते हैं कि यह कैसे हुआ? यह कब हुआ और कितनी बार हुआ? दुष्कर्म एक बार होता है लेकिन कोर्ट में 100 बार दुष्कर्म होता है। यह मेरी हालत है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts