राष्ट्रीय

UP Politics: कौन होगा BJP का अगला प्रदेश अध्यक्ष? आज हो सकती है घोषणा, इन नामों की है चर्चा

यूपी में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर करकरार सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। योगी सरकार में स्वतंत्र देव सिंह के मंत्री बन जाने के बाद आज नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

आज जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के 31 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें से बीजेपी के 5, सपा के 3, बसपा के 2 और कांग्रेस का 1 सांसद है। राज्यसभा की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 273 सदस्यों के बूते पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात में रहेंगे PM मोदी और गृह मंत्री शाह, नैनो यूरिया संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की है चर्चा

रविवार को लखनऊ में यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक है। इससे पहले आज शाम पार्टी के महामंत्रियों की बैठक होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button