
देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 5 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
जानें भर्ती डिटेल्स
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी
- अग्निवीर तकनीकी
- अग्निवीर तकनीकी (विमानन/गोला-बारूद परीक्षक)
- अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास
महत्वपूर्ण तारीखें
फेज-1
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 24 जून 2022
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख : 5 जुलाई 2022
- स्टार एग्जाम (ऑनलाइन) : 24 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक
- फेज 2 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : 10 अगस्त 2022
फेज-2
- फेज 2 का आयोजन : 21 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2022 तक
- मेडिकल : 29 अगस्त 2022 से 8 नवंबर 2022
रिजल्ट
- प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट : 1 दिसंबर 2022
- एनरोलमेंट लिस्ट एंड कॉल लेटर : 11 दिसंबर 2022
- एनरोलमेंट पीरियड : 22 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022
- कोर्स शुरू होने की तारीख : 30 दिसंबर 2022
योग्यता
जनरल ड्यूटी (जीडी) सैनिक की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं पास ही रहेगी। अलग-अलग श्रेणियों में 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका दिया जाएगा।
उम्र सीमा
17.5 साल से 23 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
साल दर साल हर महीने कितनी सैलेरी मिलेगी
- पहले साल : 30 हजार रुपए महीना
- दूसरे साल : 33 हजार रुपए महीना
- तीसरे साल : 36.5 हजार रुपए महीना
- चौथे साल : 40 हजार रुपए महीना
- 75% अग्निवीर 4 साल के बाद रिटायर हो जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आसानी से 24 जून से आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Agneepath Scheme : अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी… जानें तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें