जबलपुरमध्य प्रदेश

MP News : एक्शन में CM शिवराज… डिंडौरी से मंडला पहुंचे, सिविल सर्जन को किया निलंबित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) शनिवार को प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे एक के बाद एक लगातार अधिकारियों पर कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने डिंडौरी जलसंसाधन के EE, SDO सहित 6 अफसरों को निलंबित कर दिया। इसके बाद सीएम मंडला पहुंच गए। यहां उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को निलंबितकरने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन निलंबित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को जिला चिकित्सालय मंडला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, पैथोलॉजी, डायलिसिस यूनिट, वेंटिलेटर आदि के संबंध में जानकारी ली तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री चौहान ने सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को मौके पर ही निलंबित किया।

सीएम ने इनको किया सस्पेंड

  • CM ने डिंडौरी में जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीएस सांडिया, बेलगांव के SDO एमके रोहतास और उपयंत्री एसके चौधरी को निलंबित करने के आदेश दिए।
  • CM ने बड़झर गांव में संचालित बालक आश्रम में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और छात्रावास के अधीक्षक कमलेश गोलियां को भी निलंबित कर दिया।
  • CM ने बीज वितरण में लापरवाही बरतने पर सीएम ने प्रभारी उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया को भी निलंबित कर दिया। जबकि उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस दीपक साहू को सम्मानित किया।
  • CM ने मंडला में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कृपाराम शाक्य को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता हटाए गए।

सीएम की नाराजगी के बाद मुख्य अभियंता हटाए गए

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया का आज स्थानांतरण कर दिया गया। तबादला आदेश के अनुसार प्रभारी प्रमुख अभियंता सोनगरिया को प्रमुख अभियंता (सलाहकार) के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर संजय कुमार अंधवान को प्रभारी प्रमुख अभियंता पदस्थ किया गया है।

अंधवान अब तक जल निगम मर्यादित में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा विभाग के दो अन्य वरिष्ठ अधियंताओं पी के मैदमवार और आरएल एस मौर्य के भी तबादले हुए हैं। इसके पहले सीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान विभाग के कार्यों में लापरवाही सामने आयी थी और इस बात पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज निरीक्षण करने डिंडौरी पहुंचे, जल संसाधन के इंजीनियर, SDO समेत तीन को किया सस्पेंड; बच्चों से पूछा स्कूल रोज लगता है?

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button