Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं को मिलेगा काशी विश्वनाथ धाम दर्शन का अवसर

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष ट्रेन मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में रायपुर संभाग के श्रद्धालु शामिल हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की।
छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन के लिए पहली विशेष ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं को मिलेगा काशी विश्वनाथ धाम दर्शन का अवसर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष ट्रेन मंगलवार (12 अगस्त) को अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में रायपुर संभाग के श्रद्धालु शामिल हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की।

    बुजुर्ग और वंचित वर्ग को मिल रहा अवसर

    विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि विष्णु देव साय सरकार की यह निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना लगातार जारी रहेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे को पूरा कर रही है, जिसमें हर नागरिक को राम दर्शन का अवसर देने की बात कही गई थी।

    इस यात्रा में अयोध्या के साथ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के भी दर्शन कर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक, खासकर बुजुर्ग और वंचित वर्ग, जीवन में एक बार राम जन्मभूमि के दर्शन कर सके।

    कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि मौजूद

    यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला सीईओ रायपुर, संस्कृति एवं पर्यटन संचालक, रेलवे और IRCTC के अधिकारी मौजूद रहे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts