Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:महतारी वंदन पर विधानसभा में बवाल: 1.55 लाख नाम हटे, कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने बताई वजह

महतारी वंदन योजना से 1.55 लाख नाम हटे, विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने पर जोरदार हंगामा हुआ। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मौत, ई-केवाईसी, आयकरदाता और अपात्रता को वजह बताया, जबकि कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया
महतारी वंदन पर विधानसभा में बवाल: 1.55 लाख नाम हटे, कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने बताई वजह

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन महतारी वंदन योजना सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई। योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जबकि सरकार ने इसे नियमों के तहत हुई प्रक्रिया बताया। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

CG NEWS: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन: 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, रायपुर सबसे आगे, बीजापुर में बढ़े लाभार्थी

महतारी वंदन पर सदन में जोरदार टकराव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान महतारी वंदन योजना को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। योजना में लाभार्थियों की संख्या 70.09 लाख से घटकर 68.54 लाख होने का मुद्दा सदन में गरमा गया।

1.55 लाख नाम हटने पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस विधायकों ने सरकार से सवाल किया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम योजना से क्यों हटाए गए। विपक्ष ने इसे गरीब महिलाओं के साथ अन्याय बताते हुए सरकार को घेरा।

सरकार ने बताई चार बड़ी वजह

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में बताया कि लाभार्थियों के नाम हटाने के पीछे मुख्य कारण हैं—

लाभार्थी की मृत्यु

ई-केवाईसी नहीं होना

आयकरदाता होना

अपात्र पाए जाना

सरकार ने कहा कि सभी नाम नियमों के अनुसार हटाए गए हैं।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार की अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

जवाब से नाराज कांग्रेस का वॉकआउट

सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

राशन व्यवस्था पर भी सरकार घिरी

प्रश्नकाल के दौरान अंत्योदय कार्डधारियों को अतिरिक्त चावल देने की मांग उठी। वहीं राशन दुकानों में जबरन मसाले बेचने का मुद्दा भी सामने आया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

सामूहिक विवाह में नकली मंगलसूत्र का मामला

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नकली मंगलसूत्र बांटने का मामला उठाया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कार्रवाई का प्रश्न नहीं उठता।

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए अविश्वास प्रस्ताव रखा। कांग्रेस कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है।

बहुमत सरकार के साथ

विधानसभा में भाजपा के 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। ऐसे में संख्या बल सरकार के पक्ष में होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने की संभावना कम मानी जा रही है।

CG NEWS: CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल

अविश्वास प्रस्ताव का पुराना रिकॉर्ड

राज्य गठन के बाद यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। अब तक विधानसभा में आए सभी अविश्वास प्रस्ता

व बहुमत के अभाव में गिर चुके हैं।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts