PlayBreaking News

CG NEWS:महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन: 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, रायपुर सबसे आगे, बीजापुर में बढ़े लाभार्थी

सत्यापन अभियान में अपात्र हितग्राही बाहर, फर्जी आवेदन पर सख्ती,सनी लियोनी के नाम से हुए फर्जीवाड़े के बाद तेज हुई जांच। सत्यापन में अब तक 1 लाख 55 हजार से अधिक हितग्राहियों के नाम महतारी वंदन योजना से हटाए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई पात्रता की दोबारा जांच, मृत्यु, दूसरे राज्यों में स्थानांतरण, आयु परिवर्तन और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने के बाद की गई।
Follow on Google News
महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन: 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, रायपुर सबसे आगे, बीजापुर में बढ़े लाभार्थी

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में बड़े स्तर पर हितग्राहियों का सत्यापन किया गया है। जांच के दौरान 1.55 लाख से अधिक महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम रायपुर जिले में कटे हैं, जबकि बीजापुर में नए पात्र हितग्राहियों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। फर्जी आवेदन और दस्तावेजों की गड़बड़ी पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार की अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

1.55 लाख हितग्राही योजना से बाहर

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए गए सत्यापन में अब तक 1 लाख 55 हजार से अधिक हितग्राहियों के नाम महतारी वंदन योजना से हटाए जा चुके हैं। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई पात्रता की दोबारा जांच, मृत्यु, दूसरे राज्यों में स्थानांतरण, आयु परिवर्तन और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने के बाद की गई।

CG NEWS: ठेकेदार की लापरवाही बनी मौत का गड्ढा! पानी से भरे खड्डे में डूबे तीन मासूम, गांव में मातम

रायपुर में सबसे ज्यादा नाम हटे

सत्यापन के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई रायपुर जिले में हुई, जहां 12,043 महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए। विभाग का कहना है कि सूची को लगातार अपडेट किया जा रहा है ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके।

बीजापुर बना अपवाद

जहां अधिकांश जिलों में लाभार्थियों की संख्या घटी है, वहीं बीजापुर में 2,597 नए पात्र हितग्राहियों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। अधिकारियों के मुताबिक कई महिलाओं के आवेदन जांच के बाद सही पाए गए।

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

सनी लियोनी के नाम से हुआ था फर्जी आवेदन

महतारी वंदन योजना उस समय राष्ट्रीय चर्चा में आई थी, जब अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से फर्जी आवेदन कर योजना की राशि निकालने का मामला सामने आया। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सरकार ने पूरे राज्य में सत्यापन अभियान तेज कर दिया।

तीन मामलों ने खोली गड़बड़ी की पोल

खैरागढ़ में एक सीएससी संचालक ने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया, जिसका खुलासा होने पर रिकवरी की गई। पेंड्रा में सत्यापन के दौरान एक आवेदन अपात्र घोषित हुआ। वहीं बस्तर में सनी लियोनी के नाम से फर्जी आवेदन कर दूसरे व्यक्ति के खाते में राशि पहुंचने का मामला सामने आया।

CG NEWS: CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल

सरकार का दावा- पात्र महिलाओं को ही मिलेगा लाभ

सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इसलिए समय-समय पर सत्यापन जारी रहेगा। जिन महिलाओं के नाम गलती से हटे हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा दावा या

 आवेदन कर सकती हैं।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts