Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

रायपुर जगन्नाथ रथयात्रा 2026: राज्यपाल डेका और CM विष्णुदेव साय ने निभाई छेरा-पहरा परंपरा रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथयात्रा निकली। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छेरा-पहरा की परंपरा निभाई और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा किसानों की खुशहाली की कामना की।
रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारंपरिक छेरा-पहरा की रस्म निभाते हुए भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना की।

/img/129/1784211427572

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कोयला और DMF घोटाले के दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, नारायण साहू और सतपाल सिंह को बड़ी राहत

रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ पर विराजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

/img/129/1784211406459

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष विवाद: किरणमयी नायक बनाम ममता साहू, कोर्ट तक पहुंचा मामला

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

रथयात्रा से पहले राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोने की झाड़ू से छेरा-पहरा की पारंपरिक रस्म निभाई। इस रस्म के माध्यम से रथमार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।

/img/129/1784211374825

प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में भरपूर वर्षा, किसानों की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के आराध्य हैं और उनकी कृपा से खेतों में हरियाली आती है तथा अन्न उत्पादन बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: NH-53 पर मौत को मात! डायल-112, कंटेनर और यात्री बस की भीषण भिड़ंत, हाईवे पर मचा हड़कंप

रथयात्रा सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, समानता और लोककल्याण का महापर्व है। छेरा-पहरा की परंपरा यह संदेश देती है कि भगवान के समक्ष सभी समान हैं और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

/img/129/1784211415711

पुरी की तर्ज पर हर साल होता है आयोजन

रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रतिवर्ष पुरी की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की तर्ज पर यह आयोजन किया जाता है। ओडिशा से सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण छत्तीसगढ़ में भगवान जगन्नाथ के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है। रथयात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज

इनकी रही मौजूदगी

रथयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विभिन्न निगम-मंडलों और आयोगों के अध्यक्ष, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts