Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार की अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में, बीजेपी उपलब्धियों के साथ देगी जवाब; विधानसभा में 10वीं बार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा।कांग्रेस आज विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार के डेढ़ साल के कामकाज पर सवाल उठाएगी। नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई, किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार की अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को राजनीति का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। सरकार और विपक्ष के बीच कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास जैसे मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है।

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

सरकार पर विपक्ष का बड़ा हमला

कांग्रेस आज विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार के डेढ़ साल के कामकाज पर सवाल उठाएगी। नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई, किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।

CG NEWS: CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल

बीजेपी के पास संख्या बल, कांग्रेस के पास सवाल

विधानसभा में भाजपा के 54 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 35 सदस्य हैं। एक विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का है। ऐसे में संख्या बल भाजपा के पक्ष में है, इसलिए प्रस्ताव पारित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

राज्य गठन के बाद 10वीं बार अविश्वास प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह किसी सरकार के खिलाफ लाया गया 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई लेकिन कोई भी सरकार नहीं गिरी।

CG NEWS: कोयला और DMF घोटाले के दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, नारायण साहू और सतपाल सिंह को बड़ी राहत

24 घंटे 25 मिनट चली थी सबसे लंबी बहस

विधानसभा के इतिहास में सबसे लंबी चर्चा वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ हुए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई थी। यह बहस लगातार 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी।

भूपेश सरकार भी दो बार घिरी थी

भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 2022 और 2023 में भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। दोनों बार लंबी बहस हुई लेकिन कांग्रेस के भारी बहुमत के चलते प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया था।

CG NEWS: CG विधानसभा में फर्जी ग्राम सभा पर घमासान: भूपेश ने सरकार को घेरा, खाद वितरण पर भी उठे सवाल

प्रश्नकाल में भी उठेंगे कई बड़े मुद्दे

आज के प्रश्नकाल में राशन व्यवस्था, धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, समर्थन मूल्य और खाद्य वितरण जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से

 जवाब मांगा जाएगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts