Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बवाल, कांग्रेस का 33 जिलों में चक्काजाम, सड़क से संसद तक घमासान

छत्तीसगढ़ में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर बवाल, कांग्रेस का 33 जिलों में चक्काजाम, सड़क से संसद तक घमासान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस ने एकजुट होकर प्रदेश के सभी 33 जिलों में चक्काजाम किया। न सिर्फ शहरों में बल्कि गांव-कस्बों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

    राजधानी रायपुर से लेकर आदिवासी अंचलों तक विरोध की आग फैल गई। जगह-जगह सड़कों पर नारेबाजी, जाम और झंडे-बैनर के साथ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार, अडाणी और ईडी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

    रायपुर में हाईवे से लेकर मंदिर चौक तक जाम

    राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर), धरसींवा और धनेली इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। यहां नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-ED मुर्दाबाद’, ‘अडाणी हटाओ-देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि अगर बदला लेना है तो नेताओं से लीजिए, बच्चों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। राजधानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही, पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रुक नहीं पाया।

    Twitter Post

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts