राष्ट्रीय

Nitin Gadkari को मिली जान से मारने की धमकी, 10 मिनट में 2 बार आया फोन; दाऊद का भी लिया गया नाम

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि, नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात कॉलर ने 10 मिनट के अंदर दो बार कॉल करके धमकी दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है।

फोन करने वाले का फोन हुआ ट्रैस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में आए थे। फोन करने वाले शख्स ने फिरौती की मांग भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने दाऊद का नाम भी लिया। पुलिस ने फोन करने वाले का फोन ट्रैस कर लिया है। फोन कर्नाटक के किसी इलाके से किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

तीन बार आया कॉल !

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, नितिन गडकरी को सुबह से 3 बार धमकीभरा फोन आ चुका है। पहली बार फोन सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार आज दोपहर 12:32 बजे आया। फिलहाल पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन गडकरी के पीआर ऑफिस पहुंच गए हैं और पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस वक्त नागपुर में ही हैं। अधिकारियों ने बताया धमकी मिलने के बाद गडकरी के ऑफिस और आवास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button