दिल्ली में अभिजीत दीपके के ठिकाने पर पहुंची पुलिस: तिरंगा रैली से पहले थमाया नोटिस, शाम 5 बजे मार्च का ऐलान
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस ने संस्थापक अभिजीत दीपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। पार्टी ने कनॉट प्लेस में रैली का ऐलान किया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और CAPF के जवान तैनात हैं। NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने का फैसला किया है।


























