Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में अभिजीत दीपके के ठिकाने पर पहुंची पुलिस: तिरंगा रैली से पहले थमाया नोटिस, शाम 5 बजे मार्च का ऐलान

CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस ने संस्थापक अभिजीत दीपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। पार्टी ने कनॉट प्लेस में रैली का ऐलान किया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और CAPF के जवान तैनात हैं। NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने का फैसला किया है।
दिल्ली में अभिजीत दीपके के ठिकाने पर पहुंची पुलिस: तिरंगा रैली से पहले थमाया नोटिस, शाम 5 बजे मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। दीपके ने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। हालांकि, उन्हें हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शाम 5 बजे कनॉट प्लेस में रैली का ऐलान

CJP ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका व सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन करना चाहती है।

X Post

दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

रैली को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां 6 हजार पुलिसकर्मियों और CAPF के 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है। नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है। इस धारा के तहत संबंधित आदेशों के अनुसार सार्वजनिक सभाओं और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में 16-17 अक्टूबर को आम लोगों की एंट्री बंद, CJP के तिरंगा कार्यक्रम पर रहेंगी नजरें

16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा सेंट्रल पार्क

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, परिषद ने पार्क बंद रखने की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। फिलहाल, CJP की प्रस्तावित रैली, पुलिस के नोटिस और सेंट्रल पार्क बंद किए जाने को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है। अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने और रैली को लेकर आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts