Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : शिवनाथ नदी में कार हादसा, MP के बैंककर्मी की मौत, 3 की हालत गभींर, रायपुर से जबलपुर जा रहे थे

छत्तीसगढ़ : शिवनाथ नदी में कार हादसा, MP के बैंककर्मी की मौत, 3 की हालत गभींर, रायपुर से जबलपुर जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिवनाथ नदी में कार हादसे का शिकार हो गई। बेमेतरा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार कार नदी में जा गीरी। कार में चार लोग सवार थे।  हादसे में बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गभींर रूप से घायल है।

रेस्क्यू ऑपरेशन भी चला

घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सिमगा के पुराने पुल पर हुई। कार सवार चार व्यक्ति रायपुर से जबलपुर जा रहे थे। रास्ते में सिमगा थाना क्षेत्र की शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर कार ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार नदी में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गोताखोरों की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, जिससे स्पष्ट हो सके की कार में कुल कितनें लोग सवार थे।

सीसीटीवी कैमरे की जांच जारी

सिमगा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बताया की मृतक का नाम अमित बघेल था, अमित जबलपुर जिले के गौरी घाट का रेहने वाला था। वह बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कर्मचारी थे। हादसे के वक्त अमित कार चला रहा था। हादसे के बाद से मौके की जांच जारी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है, साथ ही वहां मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts