
उमरिया। बाघ के लिए दुनिया भर में पहचाने जाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार सुबह खुशियों भरी किलकारी गूंजी। सुबह अमहा नाला में बने हाथी कैंप परिसर में पार्क की प्रशिक्षित हथिनी अनारकली ने नर एलिफेंट को जन्म दिया है। इससे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में खुशी का माहौल है। नए मेहमान के आने पर पार्क कर्मचारियों व अधिकारियों ने हर्ष-उल्लास के साथ नए मेहमान का स्वागत किया। पार्क प्रबंधन हथिनी और उसके नन्हें बच्चे की सेहत को लेकर खास ख्याल रख रहा है और पार्क के एक्सपर्ट इन दोनों की निगरानी में जुटे हुए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि पार्क की मशहूर 60 वर्षीय हथिनी अनारकली ने अपने पांचवें बच्चे के रूप में एक स्वस्थ्य नर शावक को जन्म दिया है।
#उमरिया : बांधवगढ़ में हथिनी अनारकली ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, पांचवी बार बनी मां, पार्क प्रबंधन रख रहा मां-बेटे का ख्याल #Umaria #BandhavgarhNationalPark @minforestmp @MPTourism #Elephant #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/afHcr1BoeH
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 15, 2024
सोनपुर मेले से बांधवगढ़ लाई गई थी हथिनी अनारकली
अनारकली को 1978-79 में बिहार प्रदेश के सोनपुर मेले से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया था। तब से लेकर अभी वर्तमान समय तक जहां इसने पांच बच्चों को जन्म दिया। अपने आने के बाद से ही अनारकली अपनी सेवाएं बांधवगढ़ को दे रही है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ भी मानते हैं कि आम तौर पर हथिनी 16 से 50 साल तक की उम्र में ही बच्चे को जन्म देती है, लेकिन ये दुर्लभ अवसर है जब साठ साल की उम्र में हथिनी ने किसी बच्चे को जन्म दिया हो। इससे पहले पन्ना टाइगर रिजर्व में भी हथिनी कृष्णकली और मोहनकली ने दो नन्हें हाथियों को जन्म दिया था।
ये भी पढ़ें – पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशियों की लहर : हथिनी कृष्णकली और मोहनकली ने दिया दो नन्हे हाथियों को जन्म!