कोरोना वाइरस

कोरोना डेली अपडेट: गुरुवार को 45 हजार नए केस मिले, 34 हजार लोग ठीक हुए; 366 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में 45 हजार 352 नए केस मिले, 34 हजार 791 लोग ठीक हुए और 366 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में 47 हजार 92 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार 195 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। देश में अब रिकवरी से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, इस कारण एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। देश में कोविड एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब चार लाख तक पहुंच गई है।

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित- 3 करोड़ 29 लाख 3 हजार
अब तक कुल मौतें- 4 लाख 39 हजार 895
अब तक ठीक हुए- 3 करोड़ 20 लाख 63 हजार
एक्टिव केस – 3 लाख 99 हजार 778

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक तक देशभर में 67 करोड़ 9 लाख 59 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। 2 सितंबर को 74.84 लाख टीके लगाए गए।

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अब तक 52 करोड़ 65 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। गुरुवार को 16.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत, जबकि रिकवरी रेट 97.48% है। एक्टिव केस 1.19% हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें नंबर पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button