Tirupati Balaji Darshan :प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पहुंचे तिरुपति, भगवान बालाजी का लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध सिंगर मीका सिंह ने तिरुपति पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद ग्रहण किया। सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक यात्रा के बारे में उन्होंने लिखा कि भगवान का आशीर्वाद मिला है और दर्शन कर मैं धन्य हुआ।
प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पहुंचे तिरुपति, भगवान बालाजी का लिया आशीर्वाद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने आंध्र प्रदेश स्थित विश्वप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। यह यात्रा उनके लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव रही, जिसे उन्होंने निजी आस्था और आत्मिक शांति से जोड़कर देखा। मंदिर में दर्शन के दौरान मीका सिंह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते नजर आए और उन्होंने भगवान बालाजी से अपने जीवन व संगीत करियर के लिए आशीर्वाद मांगा।

    Uploaded media

    आघ्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया

    तिरुपति पहुंचने पर मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। दर्शन के बाद मीका सिंह ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने कहा कि तिरुपति आकर उन्हें गहरी शांति और सकारात्मकता का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा भगवान बालाजी के दर्शन करके मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में भक्त भगवान बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि यह स्थान प्रेरणा का स्रोत है और इससे वहां पहुंचकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।

    कल्याणकारी कार्यों में रहते हैं आगे

    सिंगर मीका सिंह मीका सिंह अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर धार्मिक यात्रा पर जाते रहते हैं। इससे पहले वे वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। इसके साथ ही वे कल्याणकारी कार्यों में भी योगदान देते हैं। हाल ही में उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स के लिए भी अपनी ओर से जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था।

    भावुक अपील से जीता था दिल

    हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने आवारा कुत्तों को लेकर एक भावुक अपील की थी। उन्होंने 'X' पर लिखा, मीका सिंह भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे कुत्तों के कल्याण में दिक्कत हो। उन्होंने आगे लिखा, मैं विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है और मैं कुत्तों की देखभाल, आश्रय और कल्याण के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। सिंगर ने आगे कहा कि इस जमीन का इस्तेमाल शेल्टर होम बनाने और जरूरी सुविधाओं के लिए किया जा सकता है ताकि जानवरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण हो सके। उन्होंने कहा-मैं शेल्टर होम बनाने के लिए जमीन देने को तैयार हूं।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts