बीजेपी नेता पर महिला हेड कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

बीजेपी नेता पर महिला हेड कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में बीजेपी के सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। 

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना 17 सितंबर की है। जब 30 वर्षीय महिला हेड कॉन्स्टेबल जो छुट्टी पर थीं। अपनी कार से बाजार में सामान खरीदने गई थीं। जब वह भारत मार्ट के सामने अपनी कार खड़ी कर रही थीं। तभी अजय यादव उनकी कार में जबरन बैठ गए, जिसके बाद अजय ने उनका हाथ पकड़ लिया और अपने साथ चलने को कहाने लगा। 

    पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी 

    महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि जब उन्होंने खुद को छुड़ाया तो अजय ने उन्हें गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। साथ ही उन्हें नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 

    वहीं, अजय ने कहा- मैं तुझे बड़वानी में नौकरी नहीं करने दूंगा। तू आदिवासी भीलड़ी क्या कर लेगी? तेरा ट्रांसफर करवा दूंगा। इसके बाद वह कार से उतरकर चला गया।

    कांग्रेस विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

    इस घटना के बाद मनावर से कांग्रेस विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक, डॉ. हीरालाल अलावा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अजय यादव की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

    Uploaded media

    पोस्ट में उन्होंने लिखा- बड़वानी में एक आदिवासी कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की घटना ने पूरे आदिवासी समाज को झकझोर दिया है। यह सिर्फ एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता पर हमला है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि आरएसएस और बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने यह शर्मनाक कृत्य किया। इसमें बीजेपी पर ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी है। वहीं, प्रशासन से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है और न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 

    शिकायत के बाद आरोपी की तलाश जारी

    पुलिस ने महिला हेड कॉन्स्टेबल की शिकायत पर अजय यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 78, 296, 351(3) और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts