CG NEWS:पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल
बिलासपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर के सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड क्रमांक-23 मदर टेरेसा स्थित सत्यम चौक से मगरपारा जाने वाली मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिससे सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया। यह मार्ग आत्मानंद स्कूल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। सड़क धंसने से लोगों में दहशत फैल गई और यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद कई घंटे
PREM
18 Jul 2026




























