Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीकानेर में कलेक्टर आवास के पास प्रशिक्षु जज से लूट, स्कूटी को लात मारकर गिराया, चेहरे पर आईं चोटें

बीकानेर में कलेक्टर आवास के पास प्रशिक्षु जज से लूट, स्कूटी को लात मारकर गिराया, चेहरे पर आईं चोटें
फाइल फोटो।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। राजस्थान के बीकानेर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार शाम को जिला कलेक्टर के आवास से कुछ ही दूरी पर, पोश इलाके में एक महिला प्रशिक्षु जज (ट्रेनी) के साथ लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बदमाशों ने लात मारकर स्कूटी से गिराया

    दरअसल, मंगलवार शाम करीब 7 बजे प्रशिक्षु महिला जज पूजा जनागल (25) अपनी स्कूटी से पब्लिक पार्क से जयनारायण व्यास कॉलोनी की ओर जा रही थीं। म्यूजियम सर्किल और कलेक्टर आवास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को लात मारी, जिससे पूजा संतुलन खोकर मुंह के बल सड़क पर गिर गईं।

    जज को आईं गंभीर चोटें 

    गिरने से पूजा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी ठुड्डी पर तीन टांके लगाने पड़े और एक दांत भी टूट गया। पूजा संभल पातीं, इससे पहले बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

    घायल जज पूजा जनागल को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। देर रात उनके पिता जो बीकानेर कोर्ट में एडवोकेट हैं, उन्होंने सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सौरभ तिवारी ने इस मामले को लूट का प्रयास बताया है। साथ ही बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts