पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम फेज के लिए मतदान पूरा हुआ। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य के तमाम वोटर्स का मत ईवीएम में कैद हो चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। दूसरे चण में कुल 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। दूसरे चरण में ज्यादातर सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। इस चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में वोटिग हुई है। वहीं राज्य में सुरक्षित और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी हर बूत पर तैनात किए गए थे।
यह चरण एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए काफी अहम बन गया। बात की जाएं प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह 'बबलू' (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) शामिल हैं। वहीं चुनाव के परिणाम एक बार सत्ता का खेल बदलते दिखेंगे।