People's Update
Wednesday, April 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    राष्ट्रीय
    बिहार

    Bihar Election 2025 :दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान, अमित शाह-नीतीश और राहुल गांधी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण अब अपने चरम पर है। सभी दलों ने अंतिम दिन तक वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब 11 नवंबर को जनता का फैसला EVM में कैद होगा और 14 नवंबर को तय होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा।
    Publish Date: 9 Nov 2025, 10:13 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा, 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान, अमित शाह-नीतीश और राहुल गांधी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज (रविवार) शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके साथ ही राज्य का चुनावी संग्राम अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

      दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 9 मौजूदा मंत्री, 15 पूर्व मंत्री और कई दिग्गज नेता शामिल हैं। इस चरण में लगभग 3.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

       सियासी दल झोंकेंगे पूरी ताकत

      प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे...

      • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो बड़ी रैलियां करेंगे- पहली सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में और दूसरी अरवल के मधुशर्मा मेला ग्राउंड में।
      • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में जनसभाएं करेंगे।
      • तेजस्वी यादव रविवार को 16 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और कैमूर शामिल हैं।
      • कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में दो जनसभाएं करेंगे।
      • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाएं सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में निर्धारित हैं।
      • वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोह और मोहनिया में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

      1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मैदान में

      दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इन सभी सीटों पर मतदाता 11 नवंबर को अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देंगे।

      4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया

      चुनाव आयोग ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस चरण के लिए बनाए गए 45,399 मतदान केंद्रों में से 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया है।

      • इनमें से 19 विधानसभा सीटों के 4003 बूथों पर मतदान शाम 4 बजे तक होगा।
      • बोधगया के 106 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।
      • बाकी 41,290 बूथों पर वोटिंग का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

      इन 20 जिलों में होगी वोटिंग

      दूसरे चरण की 122 सीटें 20 जिलों में फैली हैं। इनमें पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास शामिल हैं।

      इन मंत्रियों की साख दांव पर

      दूसरे चरण में  बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), सुमित कुमार सिंह (चकाई), नीतीश मिश्र (झंझारपुर), जयंत राज (अमरपुर), नीरज कुमार सिंह बबलू (छातापुर), रेणु देवी (बेतिया), लेशी सिंह (धमदाहा), कृष्णनंदन पासवान (हरसिद्धि), जमा खान (चैनपुर) सहित कई बड़े नेता मैदान में हैं।

      पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

      पहले चरण में 121 सीटों पर 65.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो बिहार चुनाव के इतिहास में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहेगा।

      14 नवंबर को परिणाम 

      वोटिंग के बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही बिहार की सत्ता की तस्वीर साफ हो जाएगी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी कई सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Tejashwi Yadav

      Rahul Gandhi

      PM Modi

      Bihar Election 2nd Phase Voting

      Bihar Politics

      Bihar Elections 2025

      Bihar Elections

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....